पाकिस्तानी कबाइलियों में संघर्ष, 47 मरे

पेशावर : पाकिस्तान में अफगान सीमा के नजदीक एक विवादास्पद पर्वत क्षेत्र को लेकर कबाइलियों के बीच हुई गोलीबारी में शनिवार को कम से कम 47 लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों एवं स्थानीय सूत्रों ने दी. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के माडा खेल और […]

पेशावर : पाकिस्तान में अफगान सीमा के नजदीक एक विवादास्पद पर्वत क्षेत्र को लेकर कबाइलियों के बीच हुई गोलीबारी में शनिवार को कम से कम 47 लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों एवं स्थानीय सूत्रों ने दी.

एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के माडा खेल और पैपली काबुल खेल कबाइलियों के बीच पर्वत पर कब्जे को लेकर कल से भीषण लडाई हो रही है. अधिकारी ने कहा, ‘‘दाता खेल क्षेत्र में लाओआरा मंडी गांव में अब तक 47 लोग मारे गए हैं और 25 अन्य घायल हुए हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >