श्रीलंकाई नौसेना ने 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रुप से घुसने के आरोप में 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 10 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं. नौसेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने बताया कि मछुआरों को कल रात मुल्लईतिवू के पूर्वी तट से गिरफ्तार किया गया. भारतीय मछुआरों […]

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रुप से घुसने के आरोप में 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 10 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं. नौसेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने बताया कि मछुआरों को कल रात मुल्लईतिवू के पूर्वी तट से गिरफ्तार किया गया. भारतीय मछुआरों को त्रिंकोमाली पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा.

श्रीलंकाई मछुआरों की शिकायत है कि श्रीलंका में नई सरकार के गठन के बाद भारतीय मछुआरों के देश के जल क्षेत्र में अवैध रुप से घुसकर मछली पकडने की घटनाएं बढ गई हैं. श्रीलंका के मत्स्य अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों के मुद्दे पर श्रीलंका और भारत के बीच पांच मार्च को निर्धारित वार्ता स्थगित हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >