हेमंत व शिबू की आज चुनावी सभा

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन 19 नवंबर को पलामू प्रमंडल कोल्हान प्रमंडल में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. हेमंत सोरेन दिन के 10.25 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरिहरगंज जायेंगे. वह विश्रमपुर, चंदवा, लोहरदगा जिले के किस्को व कैरो में चुनावी सभा को संबोधित […]

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन 19 नवंबर को पलामू प्रमंडल कोल्हान प्रमंडल में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

हेमंत सोरेन दिन के 10.25 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरिहरगंज जायेंगे. वह विश्रमपुर, चंदवा, लोहरदगा जिले के किस्को व कैरो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं शिबू सोरेन दिन के 12 बजे चांडिल में, दिन के 2.35 बजे गढ़वा में व दिन के 3.25 बजे प्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >