सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : सपा

रांची : समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी काशीनाथ यादव ने कहा है कि सपा राज्य में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है. पार्टी हर फेज के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दम-खम के साथ उतरेगी. पहले चरण के […]

रांची : समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी काशीनाथ यादव ने कहा है कि सपा राज्य में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है. पार्टी हर फेज के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दम-खम के साथ उतरेगी.
पहले चरण के लिए प्रत्याशी घोषित: सपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव पहले चरण के लिए विश्रमपुर से शिवपूजन यादव, गढ़वा से याकूब ईकबाल, भवनाथपुर से केपी यादव, पांकी से रईस अहमद अंसारी, लातेहार से आशीष कुमार, डालटेनगंज से मोहन यादव को प्रत्याशी घोषित किया है. विश्रमपुर के प्रत्याशी शिवपूजन यादव एक नवंबर को नामांकन करेंगे.
कई लोग सपा में शामिल : सपा के प्रदेश प्रभारी काशीनाथ यादव व अध्यक्ष मनोहर यादव ने शिशिर टोप्पो व मकसूद आलम समेत कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी. सदस्यता लेने वालों में हाफिज मकसूद आलम, मो मनौव्वर आलम, रफीक आलम आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >