रिचर्ड राहुल वर्मा भारत में अमेरिका के नये राजदूत

वाशिंगटन : भारतीय मूल के रिचर्ड राहुल वर्मा भारत में अमेरिका के नये राजदूत होंगे. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के आखिर में होने वाली वाशिंगटन यात्रा से रिचर्ड राहुल वर्मा को भारत में अमेरिका का नया राजदूत मनोनीत किया. अमेरिकी सीनेट यदि वर्मा की नियुक्ति की पुष्टि कर देती […]

वाशिंगटन : भारतीय मूल के रिचर्ड राहुल वर्मा भारत में अमेरिका के नये राजदूत होंगे. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के आखिर में होने वाली वाशिंगटन यात्रा से रिचर्ड राहुल वर्मा को भारत में अमेरिका का नया राजदूत मनोनीत किया.

अमेरिकी सीनेट यदि वर्मा की नियुक्ति की पुष्टि कर देती है तो वह नई दिल्ली में इस शीर्ष अमेरिकी राजनयिक पद पर अपनी सेवाएं देने वाले पहले भारतीय मूल के अमेरिकी होंगे. वर्मा पूर्व में विदेश उप मंत्री (विधायी मामले) रह चुके हैं. ओबामा ने उनके मनोनयन का ऐलान कई अन्य प्रमुख नियुक्ति के साथ किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >