कुत्‍तों के लिए घर में बने खाने की होगी होम डिलीवरी

राजधानी दिल्‍ली के कुत्ताप्रेमियोंके लिए अच्‍छी खबर है. अब वे अपने चहीते जानवर के खाने के लिए घर के बने भोजन का आर्डर दे सकते हैं. इस भोजन की उचित मूल्‍य पर होम डिलीवरी भी की जाएगी. अब तक कुत्ता प्रेमी अपने इस पालतू साथी को पैकेट में बंद और ब्रांडेड खाना परोसते रहे हैं […]

राजधानी दिल्‍ली के कुत्ताप्रेमियोंके लिए अच्‍छी खबर है. अब वे अपने चहीते जानवर के खाने के लिए घर के बने भोजन का आर्डर दे सकते हैं. इस भोजन की उचित मूल्‍य पर होम डिलीवरी भी की जाएगी.

अब तक कुत्ता प्रेमी अपने इस पालतू साथी को पैकेट में बंद और ब्रांडेड खाना परोसते रहे हैं और जो लोग आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पसंद करते हैं, वे अक्सर उन्हें दूध तथा बिस्कुट देते रहे हैं.

एक वरिष्ठ विज्ञापन पेशेवर ने अब कुत्तों के खाने का एक ऐसा स्टोर शुरु किया है जो 24 घंटे सातों दिन सेवा उपलब्ध कराएगा. यह स्टोर राष्ट्रीय राजधानी में कुत्तों के लिए घर पर आपूर्ति के लिए पौष्टिक रुप से प्रामणित भोजन तैयार करता है.

पहली बार इस उद्यम को बाजार में उतारने वाले 45 वर्षीय जोतविंदर सिंह ने कुत्तों की देखभाल के प्रति अपने लगाव के चलते अपनी स्थाई विज्ञापन नौकरी छोड दी है.

दिल्ली के महिपालपुर में ‘वूफीयुम्स’ नाम का स्टोर चलाने वाले जोतविंदर ने कहा कि शहर में इस तरह के स्वस्थ व्यवसाय उद्यम के लिए संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >