नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस से बाहर

EPA दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं. क्वार्टर फ़ाइनल में उन्हें ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम ने चार सेटों तक मैच में हरा दिया.पाँचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थिएम ने ये मुक़ाबला 7-6 (7-3), 7-6 (7-4), 4-6 और […]

EPA

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं.

क्वार्टर फ़ाइनल में उन्हें ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम ने चार सेटों तक मैच में हरा दिया.

पाँचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थिएम ने ये मुक़ाबला 7-6 (7-3), 7-6 (7-4), 4-6 और 7-6 (8-6) से जीता.

इस कड़े मुक़ाबले का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि चार सेटों के मैच में तीन सेटों का फ़ैसला टाई ब्रेकर से हुआ.

नडाल ने चौथे सेट में दो मैच प्वाइंट बचाए. लेकिन आख़िरकार थिएम मैच जीत गए.

शुक्रवार को सेमी फ़ाइनल में थिएम का मुक़ाबला जर्मनी के एलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव से होगा.

Getty Images

नडाल के नाम इस समय 19 ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. जबकि रोजर फ़ेडरर के नाम 20 ग्रैंड स्लैम ख़िताब हैं.

फ़िलहाल फ़ेडरर की बराबरी करने का मौक़ा नडाल ने गँवा दिया है.

थिएम कभी भी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमी फ़ाइनल में नहीं पहुँचे हैं.

हालांकि पिछले दो फ़्रेंच ओपन फ़ाइनल में वे नडाल से भिड़ चुके हैं. लेकिन दोनों में उन्हें मात मिली थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >