कोरोना वायरस का खौफ: श्रीलंका ने चीनी नागरिकों का वीजा रोका

कोलंबो : स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा देश के पहले कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के एक दिन बाद श्रीलंका ने मंगलवार को चीनी यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा देने की अपनी नीति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ सुदत सुरावीरा ने सोमवार को कहा […]

कोलंबो : स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा देश के पहले कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के एक दिन बाद श्रीलंका ने मंगलवार को चीनी यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा देने की अपनी नीति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है.

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ सुदत सुरावीरा ने सोमवार को कहा कि 40 वर्षीय चीनी महिला वायरस से संक्रमित पाई गयी. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय महिला की वायरस संक्रमण की जांच की गयी थी. उन्हें संक्रामक रोगों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीनी नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा नीति को निलंबित करने का आदेश दिया.

अधिकारियों ने बताया कि चीन के यात्रियों को अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए वीजा के लिए आवेदन देना होगा. चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 100 को पार कर चुकी है. इससे संक्रमित मामलों की संख्या 4,500 से अधिक हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >