चीन ने तिब्बत में शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास, हल्के लड़ाकू टैंक और तोप को तैनात किया

बीजिंगः चीन की सेना ने भारत की सीमा से लगे ऊंचाई वाले तिब्बती क्षेत्र में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है. चीनी सेना ने टाइप 15 हल्के लड़ाकू टैंक और नए 155 एमएम वाहन पर रखी तोप को तैनात किया है. सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने रविवार को खबर दी कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) तिब्बत […]

बीजिंगः चीन की सेना ने भारत की सीमा से लगे ऊंचाई वाले तिब्बती क्षेत्र में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है. चीनी सेना ने टाइप 15 हल्के लड़ाकू टैंक और नए 155 एमएम वाहन पर रखी तोप को तैनात किया है. सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने रविवार को खबर दी कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) तिब्बत सैन्य कमान ने नव वर्ष के अभ्यास को शुरू कर दिया है.

इसके तहत पीएलए ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लेकर सरहदी रक्षा मोर्चे की सीमा तक हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाड़ियां, भारी तोपखाने और विमानों को मार गिराने वाली मिसाइलें तैनात की हैं. भारत और चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा 3,488 किलोमीटर लंबी है जो अरुणाचल और सिक्किम तक से मिलती है. चीन का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिण तिब्बत का हिस्सा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >