अफगान आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 24 घंटे में मार गिराए 100 आतंकी, 45 बुरी तरह घायल

काबुल: अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है. हाल के दिनों में ऐसा कम ही हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया गया है. खबरों की मानें तो ये अफगान आर्मी की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. सेना ने पिछले 24 घंटे में 100 आतंकियों को मार […]

काबुल: अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है. हाल के दिनों में ऐसा कम ही हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया गया है. खबरों की मानें तो ये अफगान आर्मी की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. सेना ने पिछले 24 घंटे में 100 आतंकियों को मार गिराया है जबकि ऑपरेशन में 45 आतंकियों के घायल होने की भी खबर है. खबर है कि पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

जानकारी के मुताबिक अफगान आर्मी ने अफगानिस्तान के अलग-अलग 15 प्रांतो में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान कुल 18 ऑपरेशन चलाए गए. हालांकि संबंधित मंत्रालय ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि ये आतंकी किस खास आतंकी संगठन से ताल्लुक रखते थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >