ब्रेग्ज़िट पर बोरिस जॉनसन की योजना को संसद में समर्थन

Reuters ब्रितानी सांसदों ने ब्रिटेन को 31 जनवरी तक यूरोपीय संघ से निकालने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना का समर्थन किया है.उन्होंने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के समझौते वाले विधेयक के पक्ष में मतदान किया. इस विधेयक के पक्ष में 358 और विरोध में 234 […]

Reuters

ब्रितानी सांसदों ने ब्रिटेन को 31 जनवरी तक यूरोपीय संघ से निकालने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना का समर्थन किया है.

उन्होंने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के समझौते वाले विधेयक के पक्ष में मतदान किया. इस विधेयक के पक्ष में 358 और विरोध में 234 मत पड़े.

अब इस विधेयक पर संसद में आगे चर्चा होगी. सांसदों ने इस विधेयक पर आगे की चर्चा के लिए तीन दिन तय करने के पक्ष में भी मतदान किया.

क्रिसमस के बाद जब संसद की कार्यवाही शुरू होगी तब सात, आठ और नौ जनवरी को इस पर चर्चा होगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश ब्रेग्ज़िट को अंजाम देने की दिशा में एक क़दम और बढ़ गया है.

AFP PHOTO/JESSICA TAYLOR/UK PARLIAMENT

लेबर पार्टी के छह सांसदों ने भी किया समर्थन

लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने सांसदों को यह कहते हुए इस विधेयक के विरोध में मतदान करने को कहा था कि यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का ‘एक बेहतर और अच्छा रास्ता’ उपलब्ध है. फिर भी, छह लेबर सांसदों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया.

इस विधेयक में ट्रांज़िशन पीरियड को 2020 से आगे बढ़ाने पर भी रोक लगा दी गई है.

ट्रांज़िशन पीरियड वह अवधि होगी जिस दौरान ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बाहर तो हो चुका होगा मगर इसके कुछ नियमों का पालन करता रहेगा.

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि ट्रांज़िशन पीरियड ख़त्म होने के बाद यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौता किया जा सकता है. मगर आलोचकों का कहना है कि इसके लिए जो समयसीमा तय की गई है, वह व्यावहारिक नहीं है.

पिछले हफ़्ते आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी को बहुमत मिलने के बाद यह माना जा रहा था कि ब्रेग्ज़िट विधेयक आसानी से पारित हो जाएगा.

सरकार का कहना है कि वह ब्रेग्ज़िट के लिए तय समयसीमा (31 जनवरी) से पहले ही इस विधेयक को क़ानून में बदल देगी.

AFP

क्या है इस विधेयक में

यह क़ानून उस समझौते को लागू करेगा जो अक्टूबर में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय संघ के बीच हुआ था. इसे गुरुवार को महारानी के भाषण में शामिल किया था और अगले साल के लिए सरकार की प्राथमिकताओं में बताया था.

अक्तूबर में जिस विधेयक को हाउस ऑफ़ कॉमन्स का समर्थन मिला था, सरकार ने उसे वापस ले लिया था. इस बार उस विधेयक में कुछ बदलाव किए गए हैं.

2016 में हुए जनमतसंग्रह में 52 प्रतिशत ब्रितानी नागिरकों ने यूरोपीय संघ छोड़ने के पक्ष में मतदान किया था जबकि 48 प्रतिशत इसके ख़िलाफ थे.

मगर ब्रेग्ज़िट को अंजाम देने के रास्ते में संसद में कई अड़चनें आती रहीं. जब टेरीज़ा मे प्रधानमंत्री थीं, तब यूरोपीय संघ के साथ हुए समझौते को सांसदों ने तीन बार ख़ारिज किया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >