इजराइलः नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी गठबंधन सरकार बनाने में रहे नाकाम, अब तीसरी बार चुनाव!

यरुशलमः बेंजामिन नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज बुधवार को निर्धारित समयसीमा तक सरकार बनाने में नाकाम रहे. इसके साथ ही उनकी लंबे समय से इजराइल के प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने की उम्मीदें भी धराशायी हो गयी और देश को एक साल से भी कम समय में अभूतपूर्व रूप से तीसरी […]

यरुशलमः बेंजामिन नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज बुधवार को निर्धारित समयसीमा तक सरकार बनाने में नाकाम रहे. इसके साथ ही उनकी लंबे समय से इजराइल के प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने की उम्मीदें भी धराशायी हो गयी और देश को एक साल से भी कम समय में अभूतपूर्व रूप से तीसरी बार चुनाव की ओर धकेल दिया गया.
मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता गैंट्स की इस घोषणा से देश में राजनीतिक संकट और गहरा गया है. इसने नेतन्याहू को उम्मीद की एक नयी किरण दिखाई है जो पद पर बने रहने के लिए बेताब हैं.
बुधवार देर रात को एक बयान में गैंट्ज ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रूवन रिवलिन को सूचित कर दिया है कि वह गठबंधन सरकार बनाने में अक्षम हैं. उन्होंने कहा कि वह इजराइल के नागरिकों के लिए अच्छी सरकार बनाने के वास्ते अगले 21 दिनों में काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >