जीसी मुर्मू् बने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

वरिष्ठ आईएएस गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर और राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है. दोनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल बनाये गये हैं. केंद्र सरकार ने […]

वरिष्ठ आईएएस गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर और राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है. दोनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल बनाये गये हैं.

केंद्र सरकार ने बीते 5 अगस्त को अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी करके जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 31 अक्तूबर से आधिकारिक तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर अस्तित्व में आ गये हैं. प्रदेशों में राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेशों में उपराज्यपाल सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी होते हैं. उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति की ओर से पांच वर्ष के लिए की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >