व्हॉट्सएप ने लांच किया ब्लैकलिस्ट काॅन्टैक्ट फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाॅट्सएप उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नये फीचर पेश करता रहता है. इस कड़ी में अब मैसेजिंग एप ऐसा फीचर लेकर आया है, जिससे आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपको ग्रुप में एड नहीं कर पायेगा. इस फीचर का नाम ब्लैकलिस्ट कॉन्टैक्ट है. आईओएस और एंड्रॉयड वर्जनवाले यूजर्स […]

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाॅट्सएप उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नये फीचर पेश करता रहता है. इस कड़ी में अब मैसेजिंग एप ऐसा फीचर लेकर आया है, जिससे आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपको ग्रुप में एड नहीं कर पायेगा. इस फीचर का नाम ब्लैकलिस्ट कॉन्टैक्ट है. आईओएस और एंड्रॉयड वर्जनवाले यूजर्स इस फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे.

आपको बता दें कि ब्लैकलिस्ट कॉन्टैक्ट फीचर जल्द ही सभी व्हाॅट्सएप यूजर्स के लिए रोल आउट हो जायेगा. नये फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले एप को अपडेट करना होगा.

इसके बाद आपको सेटिंग में जाकर अकाउंट पर क्लिक करना होगा, फिर प्राइवेसी में जाकर दोबारा क्लिक करना होगा. आपके सामने तीन विकल्प आयेंगे. जिसमें आपको एवरीवन, माय काॅन्टैक्ट्स और माय कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट दिखायी देंगे. जैसे ही आप तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. इस पेज में आपको सारे कॉन्टैक्ट्स दिखायी देंगे. इन कॉन्टैक्ट्स लिस्ट में से आप अपने हिसाब से किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर सकते हैं.

व्हाॅट्सएप ने नोबडी के ऑप्शन को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है, इसके बदले यूजर्स को अब माय कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट का विकल्प मिलेगा. वैसे तो व्हाॅट्सएप ने शुरुआत से ही यूजर्स को ब्लॉक मोड दिया है, लेकिन हाल ही में लांच हुआ ब्लैकलिस्ट कॉन्टैक्ट फीचर बहुत अलग है.

ब्लॉक मोड के तहत कोई भी अन्य यूजर आपके मैजेस, स्टेटस और प्रोफाइल फोटो को नहीं देख सकेगा. वहीं दूसरी तरफ नये फीचर के जरिये आपको आपकी अनुमति के बिना कोई भी ग्रुप एडमिन ग्रुप में एड नहीं कर पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >