करतारपुर गलियारा : उदघाटन के मौके पर मनमोहन सिंह को आमंत्रित करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर गलियारे के उदघाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसकी जानकारी दी. यह कॉरिडोर करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा जिससे भारतीय […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर गलियारे के उदघाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसकी जानकारी दी.

यह कॉरिडोर करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा जिससे भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त आवाजाही कर सकेंगे. करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को केवल परमिट लेना होगा. भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान इस कॉरिडोर को नौ नवंबर को खोलेगा. कुरैशी ने एक टीवी चैनल को बताया, करतारपुर गलियारे का उदघाटन एक बड़ा कार्यक्रम है. पाकिस्तान इसकी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. हमने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसमें बुलाने का निर्णय किया है. हम जल्दी ही इस बारे में उन्हें एक औपचारिक पत्र भेजेंगे. उन्होंने कहा कि सिंह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं. कुरैशी ने बताया, सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करके हमें प्रसन्नता होगी, जो गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर आने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >