पाकिस्तान में पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार बच्चों के साथ लगभग दो साल से यौन शोषण किया जा रहा था और घटना की वीडियो बनाकर बच्चों को ब्लैकमेल किया गया. पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चे और अभियुक्तों की उम्र लगभग बराबर है.

पकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर फ़ैसलाबाद की तहसील समुंद्री के एक ही गांव से कम से कम चार लोग पुलिस के पास पहुंचे जिन्होंने अपने बच्चों के साथ कथित तौर पर यौन शोषण की शिकायत की है.

शिकायत के अनुसार 14 से 17 साल की उम्र के बच्चों के साथ जबरन रेप का सिलसिला कम से कम पिछले दो साल से चल रहा था और इनकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था.

फ़ैसलाबाद पुलिस को अन्देशा है कि आने वाले समय में ये संख्या बढ़ सकती हैं क्योंकि अब तक लोग अशांति बढ़ने के डर से सामने नहीं आ रहे थे. फ़ैसलाबाद पुलिस के जांच विभाग के मुख्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नदीम राजा ने बीबीसी को बताया कि पुलिस को अब तक मिली शिकायतों में जिन पांच अभियुक्तों की पहचान की गई थी उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है.

पुलिस के अनुसार ये कोशिश भी की जा रही है कि जो लोग किसी भी क़िस्म के डर की वजह से सामने नहीं आ रहे हैं उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाया जाए ताकि ऐसे लोगों की सही संख्या मालूम हो सके जिन्हें यौन शोषण का निशाना बनाया गया है.

ध्यान रहे कि कुछ स्थानीय मीडिया में ये दावा किया गया था कि यौन शोषण और वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेलिंग का निशाना बनने वालों की संख्या 30 के क़रीब हो सकती है. एसएसपी नदीम राजा के अनुसार अभी तक इन संख्याओं की पुष्टि नहीं हुई है.

Getty Images

मामले कैसे सामने आए ?

तहसील समुंद्री में सामने आने वाले मामलों में सोमवार तक ज़िला फ़ैसलाबाद के थाना तरखानी में चार मुक़दमे दर्ज किए जा चुके थे.

एसएसपी नदीम राजा के अनुसार यौन शोषण के मामले इस महीने उस समय सामने आए जब इसका शिकार होने वाले एक 10 साल के नाबालिग़ लड़के के चाचा पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज कराई.

तफ़्तीश करने पर पता चला कि बच्चों से यौन शोषण करने वाले कथित गिरोह का वह अकेला शिकार नहीं था. फिर भी बाक़ी बच्चों के परिजन बदनामी के डर से सामने आने और पुलिस में रिपोर्ट करने से बच रहे हैं.

एसएसपी नदीम राजा के अनुसार और भी लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया जिसके बाद तीन और शिकायतें पुलिस को पिछले कुछ दिनों में प्राप्त हुई हैं.

यौनशोषण का निशाना बनने वाले और अभियुक्त भी लगभग एक ही उम्र के हैं.

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 10 वर्षीय लड़के के चाचा जो सऊदी अरब में मेहनत मज़दूरी करते थे, ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उनका भतीजा घर से लापता हो गया था. जिसे तलाश करने पर वो गांव में ही रहने वाले एक लड़के की बैठक से मिला.

उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके भतीजे का एक से ज़्यादा लोगों ने यौन शोषण किया. अभियुक्तों ने ज़्यादती करते समय वीडियो भी बनाई और उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे.

पुलिस को मिली बाक़ी तीनों शिकायत का कंटेंट भी लगभग एक जैसा है. चारों मुक़दमों में बच्चों के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बच्चों को मुख्य अभियुक्त की बैठक में ज़्यादती का निशाना बनाया गया.

ज़्यादती का निशाना बनने वाले बाक़ी तीनो लड़कों की दर्ज की गई उम्र 14,15, और 17 साल है.

जानिए क्या है वेबकैम सेक्स टूरिज़म?

वीडियो के पचास हज़ार रूपये दिए

चारों मुक़दमो में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चों के साथ शोषण की वीडियो बनाई गयी और इस तरह उन्हें ब्लैकमेल करके बार-बार शोषण का शिकार बनाया जा रहा था.

एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि हाल ही में मुख्य अभियुक्त अपने साथियों के साथ उनके घर पर आया और उनके 17 वर्षीय बेटे के साथ ज़्यादती का वीडियो वापस करने के बदले में डेढ़ लाख रूपये मांगे.

उनका कहना था कि उन्होंने गवाहों की मौजूदगी में पचास हज़ार रूपये दे दिए. फिर भी अभियुक्त ने वीडियो उनके हवाले नहीं की बल्कि और रक़म की डिमांड कर रहे थे.

उन्होंने पुलिस को दी जाने वाली शिकायत में अंदेशा ज़ाहिर किया है कि अभियुक्त उनके बेटे के साथ ज़्यादती की वीडियो किसी वेबसाइट को बेच सकते हैं.

पुलिस को मिली सभी शिकायतों में ये बात कही गई है कि अभियुक्तों से ये वीडियो बरामद कराई जाए.

BBC

वीडियो कैसे बरामद होगी

एसएसपी नदीम राजा ने बीबीसी को बताया कि अभियुक्त को हिरासत में लेने के बाद उनके मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक जाँच के लिए पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी, लाहौर भेजा जाएगा.

अभियुक्तों ने वीडियो अपने मोबाइल फोन से डिलीट कर दी होगी, इसलिए उनके मोबाइल फोन को फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा जाएगा ताकि पता चल सके कि ये वीडियो किस तरह की थी. अभी तक इस बात के गवाह नहीं मिले हैं कि अभियुक्तों ने इन वीडियो को सोशल मीडिया या इंटरनेट पर फैलाया हो फिर भी कम से कम एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतया कि उन्होंने जब 10 वर्षीय बच्चे के साथ ज़्यादती करते समय अभियुक्तों को पकड़ा तो उनके हाथ में मोबाइल फोन था.

बच्चे कब से शोषण का शिकार हो रहे थे

यौन शोषण के शिकार एक दूसरे बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के अनुसार अभियुक्त वीडियो के ज़रिये ब्लैकमेल करके पिछले दो वर्षों से उसे लगातार शोषण कर रहे थे.

अभियुक्तों ने वीडियो को इंटरनेट पर डालने और हत्या की धमकी दी थी.

एक 14 वर्षीय बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चे के अनुसार अभियुक्त पिछले लगभग एक साल से वीडियो के ज़रिये ब्लैकमेल करके लगातार शोषण का निशाना बना रहे थे.

चार में से तीन मुक़दमों में आरोप लगाया गया है कि बच्चों को एक से ज़्यादा बार शोषण का शिकार बनाया गया है और ये सिलसिला कम से कम दो साल से जारी था.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लोगों से और भी पूछताछ जारी है और अगर इस सम्बन्ध में और भी शिकायतें आई तो उन्हें भी जांच का हिस्सा बनाया जायेगा.

स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का क्या है मामला

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

पाकिस्तान में बच्चों के साथ यौन शोषण और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

पाकिस्तान में पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार बच्चों के साथ लगभग दो साल से यौन शोषण किया जा रहा था और घटना की वीडियो बनाकर बच्चों को ब्लैकमेल किया गया. पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चे और अभियुक्तों की उम्र लगभग बराबर है.

पकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर फ़ैसलाबाद की तहसील समुंद्री के एक ही […]