HowdyModi : पीएम मोदी से मिले कश्‍मीरी पंडित, अनुच्छेद 370 हटाने की तारीफ की

ह्यूस्टन : पीएम मोदी अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले और उनसे बातचीत की. हाउडी मोदी’ इवेंट से पहले सिख समुदाय, कश्मीरी पंडितों और वोहरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की. इस दौरान कश्मीरी पंडित […]

ह्यूस्टन : पीएम मोदी अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले और उनसे बातचीत की. हाउडी मोदी’ इवेंट से पहले सिख समुदाय, कश्मीरी पंडितों और वोहरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की. इस दौरान कश्मीरी पंडित काफी भावुक नजर आए. कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने को लेकर कश्मीरी पंडित समुदाय ने पीएम को धन्यवाद व्यक्त किया.

सिख समुदाय ने एक तरफ कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर पीएम की तारीफ की तो दूसरी तरफ करतारपुर कॉरिडोर के लिए उन्हें शुक्रिया कहा.

सिख प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में नयी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम बदलकर उसे गुरु नानक देव अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा करने का अनुरोध किया. खालसा ने कहा, उन्होंने दिल से बात की. वह सिख समुदाय के सच्चे हितैषी हैं. प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >