विश्व में 1.75 करोड़ की संख्या के साथ भारतीय प्रवासियों की आबादी सबसे अधिक

संयुक्त राष्ट्र : भारत 2019 में 1.75 करोड़ की प्रवासी आबादी के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के मामले में सबसे ऊपर है. संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी नये अनुमान में यह आंकड़े दिये गये हैं जिसमें कहा गया है कि वैश्विक प्रवासियों की संख्या करीब 27.2 करोड़ पर पहुंच गयी है. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक […]

संयुक्त राष्ट्र : भारत 2019 में 1.75 करोड़ की प्रवासी आबादी के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के मामले में सबसे ऊपर है. संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी नये अनुमान में यह आंकड़े दिये गये हैं जिसमें कहा गया है कि वैश्विक प्रवासियों की संख्या करीब 27.2 करोड़ पर पहुंच गयी है.

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक कार्य विभाग के आबादी प्रभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ा संकलन ‘द इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक 2019′ में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों की उम्रवार, लिंगवार और मूल देश तथा विश्व के सभी हिस्सों के आधार पर संख्या बतायी गयी है. रिपोर्ट में कहा गया कि शीर्ष 10 मूल देशों के प्रवासी सभी अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का एक तिहाई हैं. 2019 में, विदेशों में रहने वाले 1.75 करोड़ लोगों के साथ प्रवासियों की संख्या के मामले में भारत शीर्ष पर था. इसके बाद दूसरे पायदान पर मैक्सिको (1.18 करोड़), तीसरे पर चीन (1.07 करोड़) फिर रूस (1.05 करोड़), सीरिया (82 लाख), बांग्लादेश (78 लाख), पाकिस्तान (63 लाख), यूक्रेन (59 लाख), फिलीपीन (54 लाख) और अफगानिस्तान (51 लाख) थे.

भारत ने 2019 में 51 लाख अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों को देश में जगह दी. हालांकि, यह 2015 के 52 लाख से कम था. अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों को अपने यहां जगह देने वाले देशों में सबसे ऊपर यूरोप और उत्तरी अमेरिका हैं. रिपोर्ट में पाया गया कि 2019 में यूरोप में 8.2 करोड़ और उत्तरी अमेरिका में 5.9 करोड़ प्रवासी रह रहे थे. साथ ही इसमें पाया गया कि 2010 के मुकाबले 2019 में प्रवासियों की संख्या 5.1 करोड़ हो गयी जो 23 प्रतिशत की वृद्धि दिखाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >