खतरे में पड़ी कुर्सी तो बोले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री- ब्रेक्जिट में देर करने के बजाय मरना पसंद करेंगे

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने ब्रेक्जिट में देर करने के बजाय मरना पसंद करेंगे. उन्होंने विपक्षी सांसदों से समर्थन देने का आग्रह किया है, जो मध्यावधि चुनाव की उनकी योजना का विरोध कर रहे हैं. हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों ने इस हफ्ते एक विधेयक पारित […]

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने ब्रेक्जिट में देर करने के बजाय मरना पसंद करेंगे. उन्होंने विपक्षी सांसदों से समर्थन देने का आग्रह किया है, जो मध्यावधि चुनाव की उनकी योजना का विरोध कर रहे हैं.
हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों ने इस हफ्ते एक विधेयक पारित किया, जो ब्रसेल्स के साथ समझौता किये बिना ब्रिटेन को यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर ले जाने से जॉनसन को रोक सकता है.
उत्तरी इंग्लैंड में एक भाषण में, जॉनसन ने कहा कि यूरोपीय संघ से ब्रेक्जिट में देरी करने के लिए कहने के बजाए मैं मर जाना पसंद करूंगा. उन्होंने कहा कि हमें 31 अक्टूबर को यूरोपीय संघ से बाहर आना है.
गौरतलब है कि जॉनसन को बेक्जिट मामले में बुधवार को संसद में दूसरा झटका लगा. दरअसल, सांसदों ने बिना किसी समझौते के ब्रेक्जिट को रोकने संबंधी विधेयक को समर्थन दे दिया. इसके बाद जॉनसन ने 15 अक्टूबर को देश में मध्यावधि चुनाव कराने का प्रस्ताव किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >