पीजीटी के लिए करें आवेदन
शिक्षण के क्षेत्र में सरकारी नौकरी से जुड़ने का मौका तलाश रहे युवाओं को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग बेहतरीन अवसर दे रहा है. हाल में हरियाणा एसएससी ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 3864 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. जानें इन पदों के लिए निर्धारित पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में…
शिक्षण के क्षेत्र में सरकारी नौकरी से जुड़ने का मौका तलाश रहे युवाओं को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग बेहतरीन अवसर दे रहा है. हाल में हरियाणा एसएससी ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 3864 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. जानें इन पदों के लिए निर्धारित पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में…
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के 3864 पदों पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 5 सितंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के कुल 3864 पदों में बायोलॉजी के 127, केमिस्ट्री के 131, कॉमर्स के 304, सिविल साइंस के 1373, अंग्रेजी के 530, फाइन आर्ट के 35, हिंदी के 194, हिस्ट्री के 329, मैथ्स के 522, म्यूजिक के 35, फिजिकल एजुकेशन के 241, उर्दू के छह, कंप्यूटर साइंस के 37 पद शामिल हैं. वर्गवार निर्धारित रिक्तियों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें. इन पदों पर किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को दिया जायेगा. अन्य राज्य के उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन करना होगा.
शैक्षणिक योग्यता
अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ पद से संबंधित विषय से मास्टर डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी/ हिंदी विषय को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ा हो. उम्मीदवार का स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) क्वाॅलीफाई होना आवश्यक है. प्रत्येक पद के अनुसार निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष तय है.
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत 47,600-1,51,100 रुपये वेतनमान के रूप में दिये जायेंगे.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा. लिखित परीक्षा का पैटर्न व सिलेबस जानने के लिए अधिसूचना की मदद लें.
आवेदन शुल्क
आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे. शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर, 2019 है.
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त, 2019 से 5 सितंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अन्य जानकारी के लिए देखें : http://www.hssc.gov.in/writereaddata/Advertisements/94_1_1_Advt.%20no.%2013-2019.pdf
