दिल्ली: JNU में एसोसिएट प्रोफेसर के 157 पदों पर होगी भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

नयी दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नयी दिल्ली ने एसोसिएट प्रोफेसर के 157 पदों पर भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म के लिये उम्मीदवार जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास बेहतरीन शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ […]

नयी दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नयी दिल्ली ने एसोसिएट प्रोफेसर के 157 पदों पर भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म के लिये उम्मीदवार जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास बेहतरीन शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ पीएचडी की डिग्री होनी चाहिये. साथ ही 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री या यदि ग्रेडिंग सिस्टम हो तो निर्धारित मानकों पर प्वाइंट स्केल का होना अनिवार्य है.
  • उम्मीदवार के पास असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 8 साल के अध्यापन का अनुभव होने के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में शोध का अनुभव भी होना चाहिये.
  • चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर वेतन दिया जाएगा. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को दिये गए पते पर डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा. अधिक जानकारी के लिये उम्मीदवार जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.jnu.ac.in/career पर जा सकते हैं..

Assistant Registar, room no. 132

Recruitment Cell, Administrative block,

jnu, New Delhi- 110067

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >