विश्व कप 2019: एक यॉर्कर से इंग्लैंड को हरा सेमीफ़ाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

Getty Images

बेन स्टोक्स आउट होते हुए

क्रिकेट विश्व कप 2019 में मंगलवार को दो चिर प्रतिद्वंदी टीमें एक दूसरे के सामने थी. ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच को मौजूदा विश्वकप के सबसे बड़े मैचों में गिना जा […]

Getty Images

बेन स्टोक्स आउट होते हुए

क्रिकेट विश्व कप 2019 में मंगलवार को दो चिर प्रतिद्वंदी टीमें एक दूसरे के सामने थी. ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच को मौजूदा विश्वकप के सबसे बड़े मैचों में गिना जा रहा था.

सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत दर्ज़ करना बेहद अहम था और ऑस्ट्रेलियाई टीम इसमें कामयाब रही.

ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 64 रनों से हराकर ना सिर्फ़ जीत हासिल की बल्कि सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम भी बन गई. ऑस्ट्रेलिया के सात मैचों में 12 अंक हो गए हैं.

वहीं दूसरी तरफ़ इंग्लैंड के लिए अब इस विश्व कप में आगे की राह मुश्किल हो गई है. इंग्लैंड के सात मैचों में सिर्फ आठ अंक हैं. अंतिम चार में जगह बनाने के लिए उसे अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

इंग्लैंड के बचे हुए दोनों मैच मज़बूत टीमों के ख़िलाफ़ हैं जिसमें न्यूज़ीलैंड और भारत शामिल हैं.

Getty Images

मिचेल स्टार्क

स्टार्क की ख़तरनाक यॉर्कर

इस मैच में सबसे ज़्यादा चर्चा हुई ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क की सटीक यॉर्कर गेंदों की. अपनी ऐसी ही एक यॉर्कर पर स्टार्क ने इंग्लैंड की आख़िरी उम्मीद लग रहे बेन स्टोक्स को 89 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया और वही इस मैच का ‘टर्निंग पॉइंट’ बना.

https://twitter.com/ICC/status/1143565526993649664

क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने इस गेंद को निर्णायक मानते हुए ट्विटर पर लिखा, "बेन स्टोक्स को फेंकी गई मिचेल स्टार्क की यह गेंद सबसे शानदार यॉर्कर में से एक है. ये वही गेंद है जिसने ऑस्ट्रेलिया की सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की कर दी है."

https://twitter.com/bhogleharsha/status/1143556886916141058

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की तरफ मिले से 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. इंग्लैंड के शुरुआती चार विकेट महज़ 53 रनों पर ही गिर गए थे.

इसके बाद ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पारी को संभाला. स्टोक्स ने पहले टिककर और उसके बाद समय-समय पर बड़े शॉट लगाकर इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा था.

पारी के 37वें ओवर में जब स्टोक्स 89 रन पर खेल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि यहां से वो ऑस्ट्रेलिया के पाले से जीत खींचकर इंग्लैंड की तरफ ले आएंगे, तभी मिचेल स्टार्क ने बेहद घातक यॉर्कर गेंद डाली.

ऑफ़ स्टंम्प को निशाना लेकर डाली गई इस तेज़ यॉर्कर की गति और स्विंग दोनों को परखने में बेन स्टोक्स मात खा बैठे और गेंद सीधे ऑफ़ स्टंम्प की जड़ से जा टकराई.

स्टोक्स अपना विकेट खोने से इस कदर निराश हुए कि उन्होंने बल्ला हाथ से छोड़ दिया और खीझ में बल्ले को लात मार दी.

स्टोक्स के पवेलियन लौटते ही इंग्लैंड की मैच में वापसी की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं. इंग्लैंड की पूरी टीम 221 रनों पर ढेर हो गई. स्टार्क ने ज़बरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट हासिल किए. स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया की जीत में दूसरे खब्बू तेज़ गेंदबाज़ जेपी बेहरेनडॉर्फ का भी अहम योगदान रहा. उन्होंने 10 ओवरों में 44 रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज़ शामिल थे.

Getty Images

डेविड वॉर्नर और एरॉन फ़िंच

बल्ले और गेंद दोनों में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एरॉन फ़िंच और डेविड वॉर्नर ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर 123 रन जोड़े. फ़िंच ने शानदार शतक जमाया. जबकि वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली.

हालांकि बीच के ओवर में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने कंगारू बल्लेबाज़ों पर कुछ लगाम ज़रूर लगाई. लेकिन स्टीव स्मिथ के 38 और एलेक्स कैरी के 27 गेंदों पर तेज़ 38 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया 285 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा.

फ़िलहाल मौजूदा विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में शीर्ष दो स्थानों पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ही विराजमान हैं. वॉर्नर के खाते में जहां 500 रन हैं तो वहीं फ़िंच ने भी 496 रन बना लिए हैं.

इतना ही नहीं सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में भी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सबसे आगे हैं, उन्होंने अभी तक 19 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1143570806829719553

पाकिस्तान के लिए खुशी

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से पाकिस्तान ने भी राहत की सांस ली है. इसकी वजह पाकिस्तान की इस समय अंकतालिका में मौजूदा स्थिति है.

पाकिस्तान ने अभी तक कुल छह मुक़ाबले खेले हैं जिसमें उसके पांच अंक हैं. अंतिम चार में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे.

ऐसा होने पर पाकिस्तान के कुल 11 अंक हो जाएंगे. इस स्थिति में पाकिस्तान चाहेगा कि अंकतालिका में उससे ऊपर रहने वाली टीमों को हार मिले. जिसमें इंग्लैंड की हार उसके लिए अहम थी.

पाकिस्तान को अपने बचे हुए तीन मैच न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेलने हैं.

ये भी पढ़ेंः

भारत के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने के रास्ते में क्या हैं रोड़े

लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान, जहां भारत ने जीता था पहला वर्ल्ड कप

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >