अमेरिका के विवेक को ‘कमजोरी” समझने की भूल ना करे ईरान : अमेरिकी एनएसए

यरूशलम : अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने ईरान को रविवार को आगाह करते हुए कहा कि वह तेहरान पर जवाबी हमले को आखिरी क्षणों में रद्द करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को ‘कमजोरी’ समझने की भूल न करे. बोल्टन ने यरूशलम में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के साथ बैठक […]

यरूशलम : अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने ईरान को रविवार को आगाह करते हुए कहा कि वह तेहरान पर जवाबी हमले को आखिरी क्षणों में रद्द करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को ‘कमजोरी’ समझने की भूल न करे.

बोल्टन ने यरूशलम में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के साथ बैठक से पहले कहा, ‘न ही ईरान को और न ही किसी अन्य शत्रु राष्ट्र को अमेरिका के विवेक को कमजोरी समझने की भूल करनी चाहिए.’

ईरान द्वारा बृहस्पतिवार को एक अमेरिकी ड्रोन मार गिराये जाने के जवाब में उस पर किये जाने वाले हमले को टालने के ट्रंप के निर्णय के बाद बोल्टन ने कहा, ‘हमारी सेना में नयी ऊर्जा है और वह हर परिस्थिति के लिए तैयार है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >