सीडीएसई पास कर सेना में बनें ऑफिसर

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएसई)-(II) 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सेना में भविष्य संवारने का इरादा रखनेवालों के लिए सीडीएसई बेहद अहम परीक्षा है. यह भारतीय सेना के प्रमुख अंगों थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना में बतौर आॅफिसर आगे बढ़ने का मौका देती है. देश सेवा […]

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएसई)-(II) 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सेना में भविष्य संवारने का इरादा रखनेवालों के लिए सीडीएसई बेहद अहम परीक्षा है. यह भारतीय सेना के प्रमुख अंगों थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना में बतौर आॅफिसर आगे बढ़ने का मौका देती है. देश सेवा का जज्बा लेकर बतौर अधिकारी आप अगर सेना में जाना चाहते हैं, तो सीडीएसई-II, 2019 के साथ अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं.
सीडीएसई-II, 2019 में संभावित रिक्तियों की संख्या 417 है. अकादमी एवं कोर्स के अनुसार इन रिक्तियों की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.
आप कर सकते हैं अावेदन
भारतीय सैनिक अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री, वायु सेना अकादमी के लिए डिग्री (10+2 फिजिक्स एवं मैथ्स के साथ) या इंजीनियरिंग की डिग्री होना चाहिए. आयु सीमा,वैवाहिक स्थिति, शारीरिक मानक की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा. यूपीएससी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को वरीयता के आधार पर एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा. अंतिम रूप से चुने गये अभ्यर्थी प्रशिक्षण में शामिल होंगे. सीडीएसई में सफलता हासिल करनेवालों को भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश मिलता है. प्रशिक्षण पूरा करनेवाले अभ्यर्थी सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करते हैं.
परीक्षा का पैटर्न : भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी एवं वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए कुल 300 अंक के तीन पेपर होंगे. अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक गणित के क्रमश: 100-100 अंक के पेपर होंगे. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए कुल 200 अंक के दो पेपर होंगे. पहला पेपर 100 अंक के लिए अंग्रेजी एवं दूसरा पेपर 100 अंक का सामान्य ज्ञान का होगा. सभी विषयों के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के लिए बुलाया जायेगा, जिसके तहत बुद्धि तथा व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार होगा. लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं एसएसबी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
तैयारी को ऐसे दें आकार
सीडीएसई-II, 2019 का आयोजन 8 सितंबर, 2019 को किया जायेगा. आपके पास परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए लगभग ढाई महीने हैं. अब अपने स्टडी प्लान में पाठ्यक्रम के रिवीजन के साथ प्रश्नों को हल करने के अभ्यास के लिए भी समय निर्धारित करें. कठिन लगनेवाले टाॅपिक की पहचान करें और उसे पर्याप्त समय दें. पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से स्वयं का आकलन करने में भी मदद मिलेगी. मॉक टेस्ट परीक्षा की तैयारी लिए बहुत मददगार होता है. मॉक टेस्ट जरूर दें, यह प्रश्नों के पैटर्न को समझने एवं गति बढ़ाने के लिहाज से बहुत उपयोगी होगा. लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ व्यक्तित्व परीक्षण के लिए स्वयं को तैयार करना और शारीरिक फिटनेस को महत्व देना भी बहुत जरूरी है.
सं घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएसई)-(II) 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सेना में भविष्य संवारने का इरादा रखनेवालों के लिए सीडीएसई बेहद अहम परीक्षा है. यह भारतीय सेना के प्रमुख अंगों थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना में बतौर आॅफिसर आगे बढ़ने का मौका देती है. देश सेवा का जज्बा लेकर बतौर अधिकारी आप अगर सेना में जाना चाहते हैं, तो सीडीएसई-II, 2019 के साथ अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं.
सीडीएसई-II, 2019 में संभावित रिक्तियों की संख्या 417 है. अकादमी एवं कोर्स के अनुसार इन रिक्तियों की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.
आप कर सकते हैं अावेदन
भारतीय सैनिक अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री, वायु सेना अकादमी के लिए डिग्री (10+2 फिजिक्स एवं मैथ्स के साथ) या इंजीनियरिंग की डिग्री होना चाहिए. आयु सीमा, वैवाहिक स्थिति, शारीरिक मानक की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा. यूपीएससी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को वरीयता के आधार पर एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा. अंतिम रूप से चुने गये अभ्यर्थी प्रशिक्षण में शामिल होंगे. सीडीएसई में सफलता हासिल करनेवालों को भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश मिलता है. प्रशिक्षण पूरा करनेवाले अभ्यर्थी सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करते हैं.
परीक्षा का पैटर्न : भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी एवं वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए कुल 300 अंक के तीन पेपर होंगे. अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक गणित के क्रमश: 100-100 अंक के पेपर होंगे. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए कुल 200 अंक के दो पेपर होंगे.
पहला पेपर 100 अंक के लिए अंग्रेजी एवं दूसरा पेपर 100 अंक का सामान्य ज्ञान का होगा. सभी विषयों के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के लिए बुलाया जायेगा, जिसके तहत बुद्धि तथा व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार होगा. लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं एसएसबी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
तैयारी को ऐसे दें आकार
सीडीएसई-II, 2019 का आयोजन 8 सितंबर, 2019 को किया जायेगा. आपके पास परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए लगभग ढाई महीने हैं. अब अपने स्टडी प्लान में पाठ्यक्रम के रिवीजन के साथ प्रश्नों को हल करने के अभ्यास के लिए भी समय निर्धारित करें. कठिन लगनेवाले टाॅपिक की पहचान करें और उसे पर्याप्त समय दें. पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से स्वयं का आकलन करने में भी मदद मिलेगी. मॉक टेस्ट परीक्षा की तैयारी लिए बहुत मददगार होता है.
मॉक टेस्ट जरूर दें, यह प्रश्नों के पैटर्न को समझने एवं गति बढ़ाने के लिहाज से बहुत उपयोगी होगा. लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ व्यक्तित्व परीक्षण के लिए स्वयं को तैयार करना और शारीरिक फिटनेस को महत्व देना भी बहुत जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >