SCO की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी बिश्केक पहुंचे, करेंगे पुतिन और जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता

बिश्केक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में शामिल होने के लिए बिश्केक पहुंच गये हैं. वे यहां रुस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. हालांकि यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी होंगे लेकिन पीएम मोदी की उनके साथ द्विपक्षीय बातचीत […]

बिश्केक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में शामिल होने के लिए बिश्केक पहुंच गये हैं. वे यहां रुस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

हालांकि यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी होंगे लेकिन पीएम मोदी की उनके साथ द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी. यह शिखर सम्मेलन 13 और 14 जून को आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 2015 में भी बिश्केक का दौरा कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >