ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरीसन ने पद की शपथ ली

सिडनी : स्कॉट मॉरीसन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. राजधानी कैनबरा में आयोजित एक समारोह में ऑस्ट्रेलिया में महारानी एलिजाबेथ के आधिकारिक प्रतिनिधि गवर्नर जनरल सर पीटर कोस्ग्रोव ने मॉरीसन को शपथ दिलायी. उनके साथ उप प्रधानमंत्री माइकल मैककॉर्मेक ने भी शपथ ली. इस दौरान मॉरीसन की नयी कैबिनेट ने […]

सिडनी : स्कॉट मॉरीसन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. राजधानी कैनबरा में आयोजित एक समारोह में ऑस्ट्रेलिया में महारानी एलिजाबेथ के आधिकारिक प्रतिनिधि गवर्नर जनरल सर पीटर कोस्ग्रोव ने मॉरीसन को शपथ दिलायी. उनके साथ उप प्रधानमंत्री माइकल मैककॉर्मेक ने भी शपथ ली.

इस दौरान मॉरीसन की नयी कैबिनेट ने भी शपथ ली है. इसमें रिकॉर्ड सात महिलाओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा संघीय कैबिनेट के सदस्य के तौर पर शपथ लेने वालों में आदिवासी केन वयाट भी शामिल रहे, जो समारोह के दौरान कंगारू की खाल की पारंपरिक पोशाक पहने हुए थे. हाल में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री मॉरीसन की पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन को बहुमत मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >