बियरिंग डिवीजन में आइटीआइ पास के लिए निकली बहाली

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन में ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट फॉर अप्रेंटिस (एआइटीटी) पास अनुभवी व फ्रेशर छात्रों के लिए बहाली निकली है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई है. कंपनी के चीफ एचआरएम प्रोफीट सेंटर एंड कॉरपोरेट फंक्शंस अजय तिवारी के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के मुताबिक एनसीवीटी से फीटर, मेकनिस्ट, […]

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन में ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट फॉर अप्रेंटिस (एआइटीटी) पास अनुभवी व फ्रेशर छात्रों के लिए बहाली निकली है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई है. कंपनी के चीफ एचआरएम प्रोफीट सेंटर एंड कॉरपोरेट फंक्शंस अजय तिवारी के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के मुताबिक एनसीवीटी से फीटर, मेकनिस्ट, ग्राइंडर या इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट फॉर अप्रेंटिस पास होना चाहिए.

एक मई 2019 या इसके बाद तीन सालों का कार्य अनुभव होना जरुरी है. वहीं फ्रेशर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को एक वर्षीय प्रशिक्षण से गुजरना होगा. टाटा बियरिंग डिवीजन से ही सफलता पूर्वक अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी होनी चाहिए. आइटीआइ या आइटीसी पास करने के बाद ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट फॉर अप्रेंटिस पास करनेवाले अभ्यर्थी अगर तीन या दो वर्ष का अनुभव रखता है, तो वह आवेदन कर सकेगा.

उसे बियरिंग इंडस्ट्री, प्रिसीसन इंडस्ट्री या ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री या ऑटो एंसीलरी में काम करने का अनुभव होना अनिवार्य है. ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट फॉर अप्रेंटिस में सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत और एससी व एसटी के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है. सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का जन्म एक मई 1987 से 1 मई 2001 के बीच होना चाहिए. एससी और एसटी के लिए एक मई 1984 से एक मई 2001 के बीच होना चाहिए. वहीं फ्रेशर के लिए जन्म तिथि 1 मई 1989 से 1 मई 2001 तथा एससीएसटी के लिए 1 मई 1986 से 1 मई 2001 निर्धारित की गयी है.
इन क्षेत्रों में होगी बहाली
ऑपरेशन, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल, एंड मेकनिकल मेंटनेंस, क्वालिटी कंट्रोल एंड एश्योरेंस क्षेत्र में असिस्टेंट-1 (सर्विस एरिया या ओएंडएम) के पद पर 8000 रुपये बेसिक पर नियुक्ति होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >