हर टीम के पास विश्व कप के दौरान होगा भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी

लंदन : पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके. डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा. रिपोर्ट में कहा […]

लंदन : पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके. डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा.

रिपोर्ट में कहा गया, इससे पहले आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के अधिकारी हर वेन्यू पर तैनात रहते थे. इसके कारण टीमों को टूर्नामेंट के दौरान कई अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था.

इसमें कहा गया, अब एक ही अधिकारी हर टीम के साथ अभ्यास मैच से टूर्नामेंट के अंत तक रहेगा और उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी. उनके साथ अभ्यास और मैचों के लिये भी जायेगा. यह विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की आईसीसी की कवायद का हिस्सा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >