बस्ती (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि हमारी सरकार आतंकियों को नहीं छोड़ेगी, आतंकी जहां भी होंगे उन्हें वहां घुसकर मारा जायेगा. उन्होंने कहा कि मैं जनता का हित चाहता हूं, उनका विकास करना चाहता हूं, उन्हें जाति-धर्म के आधार पर बांटना मेरा उद्देश्य नहीं है. लेकिन विपक्ष देश की जनता को बांटने पर तुली हैं. उन्हें जाति और धर्म के आधार पर बांट रही है.
पीएम मोदी ने कहा आपके अभूतपूर्व सहयोग के कारण मैं पांच साल देश की सेवा कर पाया और इसके लिए फिर मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं. साथ ही आने वाले पांच साल के लिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं.
न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे : नरेंद्र मोदी
