ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, जानें कारण

लंदन : एक खबर लीक होना ब्रिटेन के रक्षा मंत्री को भारी पड़ा. प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने बुधवार को रक्षा मंत्री गैविन विलियम्सन को को बर्खास्त कर दिया. दरअसल ब्रिटेन ने चीन की हुवावे कंपनी को देश में 5जी नेटवर्क विकसित करने के लिए सर्शत इजाजत दी है. इस खबर के लीक होने की वजह […]

लंदन : एक खबर लीक होना ब्रिटेन के रक्षा मंत्री को भारी पड़ा. प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने बुधवार को रक्षा मंत्री गैविन विलियम्सन को को बर्खास्त कर दिया. दरअसल ब्रिटेन ने चीन की हुवावे कंपनी को देश में 5जी नेटवर्क विकसित करने के लिए सर्शत इजाजत दी है. इस खबर के लीक होने की वजह से ही रक्षा मंत्री को बर्खास्‍त होना पड़ा.
डाउनिंग स्ट्रीट दफ्तर की एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मे ने आज शाम विलियम्सन से सरकार से इस्तीफा देने को कहा क्योंकि उन्हें रक्षा मंत्री की भूमिका में और अपने मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में सेवा करने की उनकी क्षमता पर यकीन नहीं रहा. मे ने विलियम्सन को लिख खत में कहा कि जांच में ऐसे साक्ष्य सामने हैं जो बताते हैं कि 23 अप्रैल को हुई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की अनधिकृत जानकारी बाहर आने के लिए आप जिम्मेदार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >