नेपाल : माउंट एवरेस्ट से हटाया गया 3,000 किलोग्राम कचरा

काठमांडू : नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है. इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को को हटाना है जो कूड़ेदान में तब्दील होती जा रही है. ‘एवेरस्ट सफाई अभियान’ का नेतृत्व सोलुखुंबु जिले […]

काठमांडू : नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है. इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को को हटाना है जो कूड़ेदान में तब्दील होती जा रही है.

‘एवेरस्ट सफाई अभियान’ का नेतृत्व सोलुखुंबु जिले का खुम्बु पासाडल्हामु नगर निकाय कर रहा है. 45 दिन के इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को नेपाली नववर्ष के दिन हुई थी. इसका लक्ष्य माउंट एवरेस्ट से करीब 10,000 किलोग्राम कचरा हटाना है. पर्यटन विभाग के महानिदेशक डांडू राज घिमिरे ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अब तक एकत्र किये गये 3,000 किलोग्राम कचरे में से 2,000 किलोग्राम कचरा निस्तारण के लिए ओखलधुंगा भेजा गया है, जबकि शेष 1,000 किलोग्राम कचरा सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिये काडमांडू लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >