सत्ता का उपयोग पैसा लूटने के लिए करती है कांग्रेस : पीएम नरेंद्र मोदी

जूनागढ़ (गुजरात) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है. मोदी ने आरोप लगाया कि मीडिया में साफ दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भरकर के […]

जूनागढ़ (गुजरात) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है. मोदी ने आरोप लगाया कि मीडिया में साफ दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भरकर के नोटो की गड्‌डियां मिल रही हैं.कांग्रेस ने पहले कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी कांग्रेस का एटीएम बन गया है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गये पैसे को भी वह लूट रही है. कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है, वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >