नाटो ने आंतरिक फूट के बीच काला सागर में रूस का सामना करने के उपायों को मंजूरी दी

वाशिंगटन : नाटो के विदेश मंत्रियों ने काला सागर क्षेत्र में रूस का सामना करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उपायों की एक शृंखला को मंजूरी दे दी. सुरक्षा एवं व्यापार मुद्दों पर अमेरिका और नाटो के अन्य 28 सदस्यों में से कई देशों के बीच सार्वजनिक मतभेद की पृष्ठभूमि में यह निर्णय लिया गया […]

वाशिंगटन : नाटो के विदेश मंत्रियों ने काला सागर क्षेत्र में रूस का सामना करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उपायों की एक शृंखला को मंजूरी दे दी. सुरक्षा एवं व्यापार मुद्दों पर अमेरिका और नाटो के अन्य 28 सदस्यों में से कई देशों के बीच सार्वजनिक मतभेद की पृष्ठभूमि में यह निर्णय लिया गया है.

नाटो की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशिंगटन में आयोजित एक बैठक में समूह के मंत्रियों में सहमति बनी कि वे जॉर्जिया और यूक्रेन के साथ समुद्री सहयोग, गश्त और बंदरगाह दौरों में वृद्धि में सहयोग करेंगे. दोनों देश रूसी आक्रमकता का सामना कर रहे हैं और उनके पास संगठन में शामिल होने की वजह है.

नाटो मंत्रियों ने रूस से क्रीमिया के विलय को समाप्त करने, सी ऑफ अजोव में पिछले साल एक टकराव के बाद पकड़े गये यूक्रेन के नाविकों और जहाजों को रिहा करने और इंटरमीडिएट-रेंज परमाणु ताकत समझौते का सम्मान करने की मांग को नये सिरे उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >