चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में फैला हैजा, 1000 मामले सामने आये

मापुतो : मोजाम्बिक के चक्रवात प्रभावित इलाकों में कम से कम 1,052 लोग हैजे से पीड़ित हैं. पिछले चार दिनों में यह संक्रमण तेजी से फैला है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी. चार दिन पहले हैजे के सिर्फ 139 मामले थे. मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले […]

मापुतो : मोजाम्बिक के चक्रवात प्रभावित इलाकों में कम से कम 1,052 लोग हैजे से पीड़ित हैं. पिछले चार दिनों में यह संक्रमण तेजी से फैला है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

चार दिन पहले हैजे के सिर्फ 139 मामले थे.

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह से सैकडों लोग हैजे से पीड़ित हैं, इससे अभी तक सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है. अधिकारी तथा सहायताकर्मी महामारी को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हैजा प्रभावित बेइरा शहर में मंगलवार को हैजे की कम से कम 900,000 डोज ओरल वैक्सीन पहुंचने की संभावना है.

एक वरिष्ठ स्वास्थ अधिकारी यूसीन इस्से ने बताया कि बेइरा में हैजे का टीकाकरण बुधवार से शुरू होगा। हैजे के कुल 1052 मामलों में सर्वाधिक मामले 959 इसी शहर में सामने आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >