12 महीने में ठीक हो जाता है स्पाइनल टीबी

मेरी उम्र 35 वर्ष है. मुङो कंप्यूटर पर अधिक समय तक कार्य करना पड़ता है. कुछ समय से कंधों में तेज दर्द रहता है और गरदन मोड़ने में परेशानी होती है. उपचार बताएं. सुनील कुमार, बेगूसराय मॉनिटर की पोजिशन की जांच करें. मॉनिटर का केंद्र आंख के स्तर से 17 डिग्री नीचे होना चाहिए. एक […]

मेरी उम्र 35 वर्ष है. मुङो कंप्यूटर पर अधिक समय तक कार्य करना पड़ता है. कुछ समय से कंधों में तेज दर्द रहता है और गरदन मोड़ने में परेशानी होती है. उपचार बताएं.

सुनील कुमार, बेगूसराय

मॉनिटर की पोजिशन की जांच करें. मॉनिटर का केंद्र आंख के स्तर से 17 डिग्री नीचे होना चाहिए. एक बार बैठने का तरीका सही हो जाये, तो फिर काम करते वक्त आप बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेते रहें.

मेरी उम्र 45 वर्ष है. मैं टीचर हूं. कुछ दिनों से कमर में तेज दर्द रहता है. दवा खाने के बाद यह ठीक हो जाता है. लेकिन फिर यह शुरू हो जाता है. कोई उपाय बताएं.

अनीता राय, पटना

आपके पीठ दर्द की जांच जरूरी है. आप डिजिटल स्पाइन एनालिसिस कराएं. इससे रीढ़ पर असामान्य दबाव/बोझ उत्पन्न करनेवाले कारणों का पता चलता है. इस रिपोर्ट से स्पाइन सलाहकार आपके लिए एक खास उपचार कार्यक्रम तैयार करेंगे, जिससे यह कमियां दूर हो सके.

मुङो स्लिप डिस्क की समस्या है. इसके कारण कमर में तेज दर्द होता है. मेरी उम्र 36 वर्ष है. क्या सर्जरी से यह ठीक हो सकता है?

अमन सिंह, गया

इसमें सिर्फ एक फीसदी मरीजों को सर्जरी की जरूरत होती है. गंभीर समस्या में ही सजर्री के बारे में सोचा जाता है. इसका इलाज पुराने तरीके से ही हो सकता है. जीवनशैली में सुधार और बैठने का सही पोस्चर व रीढ़ पर दबाव घटाने जैसे कदम उठाये जा सकते हैं.

मेरे भतीजे की उम्र 27 वर्ष है. उसे कुछ दिनों पहले स्पाइनल टीबी हुआ था. इसका उपचार शुरू करा दिया गया है. यह कितने दिनों में ठीक हो जायेगा?

रंजन प्रसाद, पटना सिटी

स्पाइनल टीबी पूरी तरह से ठीक होने में 9 से 12 महीने लग सकते हैं. यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आपका रोग कितनी गंभीर अवस्था में है.

डॉ गरिमा आनंदनी

रीढ़ रोग विशेषज्ञ, क्यू आइ स्पाइन क्लिनिक, मुंबई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >