उत्तरी नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 32 की मौत

कानो : पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गयी. जामफारा राज्य के शिनकाफी जिले में क्वारे गांव के पास मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने गुरुवार को गोलीबारी की. एक स्थानीय प्रमुख सुकैमन शुआएबु ने कहा, ‘‘ हमें आपराधिक गिरोह के हमले के बाद एक निगरानी समूह के […]

कानो : पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गयी. जामफारा राज्य के शिनकाफी जिले में क्वारे गांव के पास मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने गुरुवार को गोलीबारी की.

एक स्थानीय प्रमुख सुकैमन शुआएबु ने कहा, ‘‘ हमें आपराधिक गिरोह के हमले के बाद एक निगरानी समूह के 32 लोगों के शव मिले.” उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं.”

क्वारे निवासी अलु वादाताउ ने बताया कि इस हमले में मारे गये लोग उस मिलिशा बल के सदस्य थे जो इलाके में कारोबारियों को सुरक्षा मुहैया कराता है. जामफारा राज्य पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहु ने हमले की पुष्टि की लेकिन उन्होंने अधिक जानकारी मुहैया कराने से इनकार कर दिया.

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ ही दिन पहले क्षेत्र के चार गांवों में हुई छापेमारी में 27 लोगों की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >