विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई रोकने की याचिका पाकिस्तानी अदालत ने खारिज की

इस्लामाबाद : इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गये पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई रोकने के लिए दायर याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों देशों की वायुसेना के बीच हुई झड़प के दौरान बुधवार को मिग 21 पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में गिर गया […]

इस्लामाबाद : इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गये पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई रोकने के लिए दायर याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों देशों की वायुसेना के बीच हुई झड़प के दौरान बुधवार को मिग 21 पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में गिर गया था. मिग 21 में सवार पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था.

पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को यह फैसला किया कि वह दोनों देशों के बीच तनाव दूर करने को लेकर बातचीत शुरू करने के लिए प्रथम कदम के रूप में पायलट को रिहा करेगा. पाकिस्तान के एक नागरिक ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अभिनंदन की होनेवाली रिहाई रोकने की मांग करते हुए कहा था कि उन्होंने देश (पाकिस्तान) के खिलाफ अपराध किया है और उन पर यहां मुकदमा चलना चाहिए. याचिका में अनुरोध किया गया था कि अदालत भारतीय वायुसेना के पायलट को भारत को सौंपने के इमरान खान सरकार के फैसले पर रोक लगाये.

याचिका दायर करनेवाले ने कहा कि भारतीय पायलट ने देश (पाकिस्तान) में बम गिराने के लिए उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपराध किया है. इसलिए उनके खिलाफ सुनवाई यहीं होनी चाहिए. अभिनंदन को संभवत: शुक्रवार शाम वाघा-अटारी सीमा पर भारत को सौंपा जाना है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था. इसमें 40 जवान शहीद हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >