इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. में 466 पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, ने ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस के 466 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं. ये नियुक्तियां गुवाहाटी, बुरौनी, गुजरात, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप रिफाइनरी के लिए की जाएंगी.पदों को एक से दो वर्षों के अनुबंध के अनुसार भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए […]

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, ने ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस के 466 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं. ये नियुक्तियां गुवाहाटी, बुरौनी, गुजरात, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप रिफाइनरी के लिए की जाएंगी.पदों को एक से दो वर्षों के अनुबंध के अनुसार भरा जाएगा.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की हार्ड कॉपी को डाक से भेजना होगा. आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2019 है.

आयु सीमा (उपरोक्त सभी पद) : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष. आयु सीमा की गणना 28 फरवरी 2019 के अनुसार की जायेगी.

अधिकतम आयु में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को दस साल की छूट प्राप्त होगी.

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.

आवेदन प्रक्रिया : वेबसाइट (www.iocl.com) पर लॉगइन करें.

होमपेज पर करियर्स सेक्शन में दिए गए लेटेस्ट जॉब्स ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर नया वेबपेज खुल जाएगा. यहां दाईं ओर इंडियन ऑयल फॉर करियर सेक्शन के अंतर्गत दिये अप्रेंटिसशिप लिंक पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर नया वेबपेज खुलेगा. यहां शीर्षक Engagement of Apprentices in Refineries Division लिंक पर क्लिक करें.

क्लिक करते ही नई विन्डो खुलेगी. यहां आवेदित पद दिए गए हैं. इनके आगे बने छोटे गोले में टिक करके नीले रंग के प्रोसीड बटन पर टैब करें.

अब नया वेबपेज खुल जायेगा. यहां जिस भी रिफाइनरी के लिए आवेदन करना है उसके आगे दिए सलेक्ट लिंक पर क्लिक कर प्रोसीड बटन पर टैब करें.

खुलने वाले वेबपेज पर Download the advertisement as PDF file. लिंक पर क्लिक करके विज्ञापन डाउनलोड करें.

इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें. फिर हरे रंग के अप्लाई नाऊ बटन पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर निर्देशों से जुड़ा एक वेबपेज खुलेगा. इसे सावधानी से पढ़ें और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगा.

इसे विज्ञापन में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार मांगी गई जानकारियों को दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

ध्यान रहे आपको पासपोर्ट साइज की फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपियों को अपलोड करना होगा.

सफलता पूर्वक जमा किए आवेदन का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंट निकाल कर मांगे गए दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपियों के साथ संलग्न करें.

फिर इसे एक लिफाफे में डाले और नीचे दिए निर्धारित पते पर डाक से भेजे.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 मार्च 2019

डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 23 मार्च 2019

यहां भेजे आवेदन

गुवाहाटी रिफाइनरी : द एडवर्टाइजर, गुवाहाटी जीपीओ, पोस्ट बॉक्स नंबर-21, मेधदूत भवन, पानबाजार, गुवाहाटी-781001

बुरौनी रिफाइनरी : डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पीओ बरौनी रिफाइनरी, डिस्ट्रिक्ट बेगुसराय-851114 (बिहार)

गुजरात रिफाइनरी : डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पीओ जवाहर नगर, डिस्ट्रिक्ट वडोदरा-391320 (गुजरात).

हल्दिया रिफाइनरी : द एडवर्टाइजर, आईओसीएल हल्दिया रिफाइनरी, पोओ नंबर-01, पोस्ट ऑफिस : हल्दिया रिफाइनरी, डिस्ट्रिक्ट पूरबा मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल-721606

मथुरा रिफाइनरी : जनरल मैनेजर (एचआर), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पीओ मथुरा रिफाइनरी, मथुरा-281005 (उत्तर प्रदेश)

पानीपत रिफाइनरी : डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पीओ पानीपत रिफाइनरी,पानीपत-132140 (हरियाणा)

डिगबोई रिफाइनरी : जनरल मैनेजर (एचआर), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, असम ऑयल डिविजन, पीओ डिगबोई-768171 (असम)

बोंगाईगांव रिफाइनरी : डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पीओ धलीगांव, डिस्ट्रिक्ट चिरंग, असम-783385

पारादीप रिफाइनरी : द एडवर्टाइजर, गुवाहाटी जीपीओ, जीपीओ, पोस्ट बॉक्स नंबर-145 भुवनेश्वर-751001

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

वेबसाइट : www.iocl.com

गुवाहाटी रिफाइनरी- फोन : 0361-2657001, इ मेल : grrecruitment@indianoil.in

बरौनी रिफाइनरी- फोन : 06243-275242,275240, इ मेल : brrecttcell@indianoil.in

गुजरात रिफाइनरी- फोन : 0265-2237143/0265, इ मेल : jr-recruitment@indianoil.in

हल्दिया रिफाइनरी- फोन : 03224-223262/223236, इ मेल : HRRECTT@indianoil.in

मथुरा रिफाइनरी- फोन : 0565-2417160/7143/8153/7137, इ मेल : bilungl@indianoil.in

पानीपत रिफाइनरी- फोन : 0180-252-2043/2048/2037, इ मेल : t_pasi@indianoil.in

डिगबोई रिफाइनरी- फोन : 03751-264709/03751-263133, इ मेल : ioclaodrecruitmentcell@indianoil.in

बोंगाईगांव रिफाइनरी- फोन : 03664-253112, इ मेल : bgrrecruit@indianoil.in

परादीप रिफाइनरी- फोन : 06722-252040, इ मेल : pdrp-apprenticeship@indianoil.in

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >