बोलीविया राजमार्ग पर भूस्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत

अल चोरो (बेलीविया) : बोलीविया के अल चोरो में भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कई कारें धंस जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है. भूस्खलन के कारण कम से कम 18 अन्य लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के […]

अल चोरो (बेलीविया) : बोलीविया के अल चोरो में भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कई कारें धंस जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है. भूस्खलन के कारण कम से कम 18 अन्य लोग घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण इसी स्थान पर फिर से ताजा भूस्खलन हुए. हालांकि, इनके कारण किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

लोक निर्माण कार्य प्रमुख ऑस्कर कोका ने बताया कि भूस्खलन के कारण 200 मीटर नीचे धंसी दो कारों से शव बरामद किये गये हैं. पुलिस जनरल रोमुलो डेलगाडो ने बताया कि मृतकों में छह वयस्क और पांच नाबालिग हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >