सीबीएसई शुरू कर रहा है हेल्थ साइंस में कोर्स!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नये शैक्षणिक सत्र से नये विषय के रूप में हेल्थ साइंस को शामिल करने जा रहा है. सीबीएसई नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के मौजूदा पाठ्यक्रमों में प्राथमिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी को शामिल करेगा. हेल्थ साइंस के पाठ्यक्रम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सहयोग से स्वास्थ्य एवं […]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नये शैक्षणिक सत्र से नये विषय के रूप में हेल्थ साइंस को शामिल करने जा रहा है. सीबीएसई नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के मौजूदा पाठ्यक्रमों में प्राथमिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी को शामिल करेगा. हेल्थ साइंस के पाठ्यक्रम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सहयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तैयार कर रहा है. आधिकारिक सूचना के मुताबिक पाठ्यक्रम में जागरूकता से संबंधित जानकारियों को शामिल करने से पूर्व एक सर्वे भी किया गया है. इसमें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उसके तात्कालिक निदान के लिए उपायों आदि को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >