जेएनयू से एमबीए करने का मौका

संस्थान : देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. जेएनयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबवीएसएमई) ने दो वर्षीय मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया […]

संस्थान : देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. जेएनयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबवीएसएमई) ने दो वर्षीय मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

योग्यता : किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत (अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थी 55 प्रतिशत, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी 45 प्रतिशत) अंकों में बैचलर डिग्री होना चाहिए.
प्रवेश : कैट-2018 स्कोर एवं इंटरव्यू के माध्यम से प्रवेश मिलेगा.
कैसे करें आवेदन : जेएनयू की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
अंतिम तिथि : 1 मार्च, 2019.
वेबसाइट : https://jnu.ac.in/abvsme-admission

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
JNU

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >