नयी दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने 2019 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए एक कैलेंडर जारी किया है, जिसमें ऑफिसर, ऑफिस असिस्टेंट, RRB, CRP इत्यादि शामिल हैं.
कैलेंडर के अनुसार पहली परीक्षा officer scale I और कार्यालय सहायक की होगी. इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 11, 17, 18 और 25 अगस्त 2019 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.inपर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं.
IBPS 22 सितंबर 2019 को ऑफिसर स्केल II और III पदों के लिए एकल परीक्षा आयोजित करेगा. officer scale I की मुख्य परीक्षा 22 सितंबर 2019 को आयोजित किया जाएगा.
वहीं 29 सितंबर 2019 को कार्यालय सहायकों के पद के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाएगा.अक्टूबर के महीने में probation officer (PO) के पद के लिए भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी और 20 अक्टूबर, 2019 को समाप्त होगी. क्लर्क और Specialists officers की परीक्षा दिसंबर में होगी. 7,8,14 और 15 दिसंबर को क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा होगी. वहीं Specialists officers की प्रारंभिक परीक्षा 28 और 29 दिसंबर को लिया जाएगा.
