बोले डोनाल्ड ट्रंप- कुर्द लड़ाकों पर हमला हुआ, तो तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह कर देंगे

वाशिंगटन : कुर्द लड़ाकों पर हमला हुआ, तो तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह कर देंगे. यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कही. उन्होंने तुर्की को चेतावनी दी कि यदि वह सीरिया से अमेरिकी बलों की वापसी के मद्देनजर कुर्द लड़ाकों पर हमला करता है तो उसे आर्थिक तबाही का सामना […]

वाशिंगटन : कुर्द लड़ाकों पर हमला हुआ, तो तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह कर देंगे. यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कही. उन्होंने तुर्की को चेतावनी दी कि यदि वह सीरिया से अमेरिकी बलों की वापसी के मद्देनजर कुर्द लड़ाकों पर हमला करता है तो उसे आर्थिक तबाही का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही उसने कुर्द लड़ाकों से भी अंकारा को ना उकसाने की अपील की.

ट्रंप ने सीरिया से सैनिकों को वापस बुलाने की दिसम्बर में घोषणा की थी. तुर्की ने अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों की सुरक्षा की शर्त पर बलों की वापसी संबंधी ट्रंप की योजना पर नाराजगी जतायी थी.

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘कुर्द बलों पर हमला करने पर तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह कर देंगे.”

उन्होंने लिखा, ‘‘इसी तरह, हम यह भी नहीं चाहते कि कुर्द अंकारा को उकसाएं.” सीरिया में आईएस के खिलाफ अमेरिका नीत अभियान का जमीनी स्तर पर कुर्द बहुल सीरियन डेमोक्रेटिक बल (एसडीएफ) नेतृत्व करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >