Hong Kong : विवाद के बाद रोकी गयी जीन में बदलाव कर बच्चियों को जन्म देने की प्रक्रिया : वैज्ञानिक

हांगकांग : जीन में बदलाव कर बच्चियों को जन्म देने के दुनिया के पहले मामले का दावा करने वाले चीनी वैज्ञानिक ने बुधवार को कहा कि इस अत्यंत विवादास्पद प्रक्रिया को लेकर दुनियाभर में नाराजगी सामने आने के बाद इस प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है. हे जियानकुई ने हांगकांग में खचाखच भरी एक […]

हांगकांग : जीन में बदलाव कर बच्चियों को जन्म देने के दुनिया के पहले मामले का दावा करने वाले चीनी वैज्ञानिक ने बुधवार को कहा कि इस अत्यंत विवादास्पद प्रक्रिया को लेकर दुनियाभर में नाराजगी सामने आने के बाद इस प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है.

हे जियानकुई ने हांगकांग में खचाखच भरी एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने एक एचआईवी संक्रमण ग्रस्त पिता के यहां जन्मीं दो बच्चियों के डीएनए में बदलाव किया. इस प्रयोग में कुल आठ दंपतियों ने स्वेच्छा से भाग लिया था, जिनमें एचआईवी संक्रमण ग्रस्त पिता और एचआईवी-निगेटिव माताएं शामिल थीं.

हे ने कहा, ‘मुझे इस बात के लिए खेद जताना चाहिए कि अनपेक्षित रूप से परिणाम लीक हो गये.’ उन्होंने कहा, ‘मौजूदा हालात की वजह से क्लिनिकल ट्रायल रोक दिया गया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >