सीडीएस (I)-2019: शुरू करें सेना में कैरियर, ऐसे करें आवेदन

देश सेवा का जज्बा लेकर सेना में ऑफिसर के तौर पर कैरियर बनाना चाहते हैं, तो सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I)-2019 के लिए तैयार हो जायें. यूपीएससी की ओर से आयोजित होनेवाली इस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. जानें परीक्षा एवं तैयारी के बारे में… अवसर डेस्कसंघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की […]

देश सेवा का जज्बा लेकर सेना में ऑफिसर के तौर पर कैरियर बनाना चाहते हैं, तो सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I)-2019 के लिए तैयार हो जायें. यूपीएससी की ओर से आयोजित होनेवाली इस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. जानें परीक्षा एवं तैयारी के बारे में…

अवसर डेस्क
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित होनेवाली सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस-I)- 2019 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. वर्ष में दो बार होनेवाली यह परीक्षा भारतीय सेना के प्रमुख अंगों थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना में बतौर आॅफिसर आगे बढ़ने का मौका देती है. सीडीएस में सफलता हासिल करनेवालों को भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश मिलता है. प्रशिक्षण पूरा करनेवाले अभ्यर्थी सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करते हैं.

आप अगर सीडीएस के माध्यम से सेना में कैरियर शुरू करना चाहते हैं, तो समय आ गया है आगे बढ़ने का. सीडीएस-I, 2019 में संभावित रिक्तियों की संख्या 417 है. अकादमी एवं कोर्स के अनुसार इन रिक्तियों की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

आवेदन के लिए योग्यता
भारतीय सैनिक अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री, वायु सेना अकादमी के लिए डिग्री (10+2 फिजिक्स एवं मैथ्स के साथ) या इंजीनियरिंग की डिग्री होना चाहिए. आयु सीमा, वैवाहिक स्थिति, शारीरिक मानक की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया के बारे में जानें
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा. यूपीएससी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को वरीयता के आधार पर एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा. अंतिम रूप से चुने गये अभ्यर्थी प्रशिक्षण में शामिल होंगे. प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा करनेवाले अभ्यर्थी सेना की ओर से कमीशन प्राप्त करेंगे.

परीक्षा का पैटर्न : भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी एवं वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए कुल 300 अंक के तीन पेपर होंगे. अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक गणित के क्रमश: 100-100 अंक के पेपर होंगे. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए कुल 200 अंक के दो पेपर होंगे. पहला पेपर 100 अंक के लिए अंग्रेजी एवं दूसरा पेपर 100 अंक का सामान्य ज्ञान का होगा. सभी विषयों के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे.

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के लिए बुलाया जायेगा, जिसके तहत बुद्धि तथा व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार होगा. लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं एसएसबी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

तैयारी में काम आयेंगी ये बातें
सीडीएस-I, 2019 का आयोजन 3 फरवरी, 2019 को किया जायेगा. आपके पास परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए लगभग ढाई महीने हैं. इस समय का पूरी तरह लाभ उठाने के लिए एक अच्छा स्टडी प्लान जरूरी है. इस स्टडी प्लान में रिवीजन के साथ प्रश्नों को हल करने के अभ्यास के लिए भी समय निर्धारित करें.

पढ़ाई के साथ-साथ पुराने प्रश्न-पत्रों को हल कर, खुद का आकलन करना भी जरूरी है. मॉक टेस्ट परीक्षा की तैयारी लिए बहुत मददगार होता है. मॉक टेस्ट जरूर दें, यह प्रश्नों के पैटर्न को समझने एवं गति बढ़ाने के लिहाज से बहुत उपयोगी होगा. लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ व्यक्तित्व परीक्षण के लिए स्वयं को तैयार करें और शारीरिक फिटनेस को भी तरजीह दें. इसके लिए भी नियमित रूप से अभ्यास करते रहें.

ऐसे करें आवेदन

यूपीएससी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

अंतिम तिथि : 26 नवंबर, 2018.

वेबसाइट : http://www.upsc.gov.in/hi

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >