China नकदी संकट में फंसे पाकिस्तान को देगा ‘जरूरी मदद’

बीजिंग : पाकिस्तान को वर्तमान आर्थिक संकट से उबारने के लिए चीन उसे ‘जरूरी मदद’ उपलब्ध करायेगा. एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही. इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीने प्रधानमंत्री ली केक्यांग से मुलाकात की और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत बनाने पर चर्चा की. इसके बाद दोनों देशों ने […]

बीजिंग : पाकिस्तान को वर्तमान आर्थिक संकट से उबारने के लिए चीन उसे ‘जरूरी मदद’ उपलब्ध करायेगा. एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही.

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीने प्रधानमंत्री ली केक्यांग से मुलाकात की और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत बनाने पर चर्चा की. इसके बाद दोनों देशों ने 16 करार पर हस्ताक्षर किये. खान अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे.

उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच कई अरब डॉलर के सीपीइसी को लेकर मतभेदों को दूर करना है.

इसके अलावा वह ‘मित्र देशों’ से संपर्क कर रहा है, ताकि उसे कड़ी शर्तों पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) से राहत राशि नहीं लेनी पड़े.

खान का स्वागत करते हुए केक्यांग ने कहा, ‘आप कह सकते हैं कि चीन और पाकिस्तान हर वक्त के साझीदार हैं.’

केक्यांग ने कहा, ‘हमारे बीच बहुत अधिक राजनीतिक विश्वास है और सभी क्षेत्रों में करीबी सहयोग संबंध है. चीन अपनी विदेश नीति के तहत हमेशा से पाकिस्तान को प्राथमिकता देता आया है. आपकी यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे.’

केक्यांग को धन्यवाद देते हुए खान ने कहा, ‘वर्ष 2013 में सीपीइसी केवल एक विचार था और तब से अब तक दोनों देशों के रिश्ते में अधिक गहराई आयी है. अब यह जमीन पर उतर चुका है. पाकिस्तान के लोगों को यह परिकल्पना पसंद आयी है.’

खान ने कहा कि उनका देश चीन में प्रगति और निवेश को आमंत्रित करने के अवसर देखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >