ब्रिटेन : शराब कंपनी ने बीयर से ''गणेश'' नाम लिया वापस, मांगी माफी

लंदन : उत्तरी इंग्लैंड में बीयर बनाने वाली एक कंपनी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह कुछ महीने पहले बनायी गयी अपनी विशेष बीयर के ब्रांड नेम ‘गणेश’ को वापस ले रही है. वेस्ट योकशायर स्थित विशबोन ब्रूअरी लिमिटेड ने पिछले महीने मैनचेस्टर में बीयर उत्सव में भारतीयों को आकर्षित करने के लिए उनके […]

लंदन : उत्तरी इंग्लैंड में बीयर बनाने वाली एक कंपनी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह कुछ महीने पहले बनायी गयी अपनी विशेष बीयर के ब्रांड नेम ‘गणेश’ को वापस ले रही है. वेस्ट योकशायर स्थित विशबोन ब्रूअरी लिमिटेड ने पिछले महीने मैनचेस्टर में बीयर उत्सव में भारतीयों को आकर्षित करने के लिए उनके स्वाद के हिसाब से नींबू, धनिया, अंगूर और बाबूने के फूल (कैमोमिल) से तैयार बीयर का नाम ‘गणेश’ रखा था.

अमेरिका की यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन जेद समेत अन्य लोगों ने हिंदू भगवान का नाम बीयर ब्रांड के तौर पर रखे जाने पर आपत्ति जतायी थी. विशबोन ब्रूअरी के मुख्य ब्रूअर एड्रियन चैपमेन ने कहा, ‘हम इसके निहितार्थ से बिलकुल अंजान थे. हमने इसे बस एक शब्द के तौर पर इस्तेमाल किया जो भारत एवं भारतीयों की पसंद को दर्शाए.’

उन्‍होंने कहा कि हमारी मंशा कोई नाराजगी पैदा करने की नहीं थी और हम निश्चित तौर पर इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हमें जैसे ही पता चला कि इस नाम से सांस्कृतिक भावनाएं आहत हो सकती हैं हमने फौरन फैसला लिया कि भविष्य में इसका इस्तेमाल नहीं किया जायेगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >