नोबेल विजेता म्यांमार की नेता सू की से कनाडा ने मानद नागरिकता वापस ली

ओटावा: म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर किये गये अत्याचारों में भागीदारी के लिए कनाडा की संसद ने आंग सान सूकी की कनाडा की मानद नागरिकता औपचारिक रूप से वापस ले लीहै. सीनेट ने म्यांमार की असैन्य नेता सू की को वर्ष 2007 में दिया गया प्रतीकात्मक सम्मान वापस लेने के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान […]

ओटावा: म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर किये गये अत्याचारों में भागीदारी के लिए कनाडा की संसद ने आंग सान सूकी की कनाडा की मानद नागरिकता औपचारिक रूप से वापस ले लीहै.

सीनेट ने म्यांमार की असैन्य नेता सू की को वर्ष 2007 में दिया गया प्रतीकात्मक सम्मान वापस लेने के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया.

पिछले सप्ताह हाउस ऑफ कॉमन्स ने भी इसी तरह से सर्वसम्मति से उनकी मानद नागरिकता वापस लेने के पक्ष में मतदान किया था. ऊपरी सदन में यह कदम उसके बाद उठाया गया है.

सूकी पहली व्यक्ति हैं, जिनकी कनाडा की मानद नागरिकता वापस ली गयी है.

संयुक्त राष्ट्र की तथ्यान्वेषी टीम ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि म्यांमार की सेना ने हजारों रोहिंग्या नागरिकों की व्यवस्थित तरीके से हत्या की.

उनके सैकड़ों गांवों को जला दिया और जाति संहार किया गया और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >