सात फिलीस्तीनियों की इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में मौत

गाजा सिटी: गाजा सीमा पर इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में 12 और 14 साल के दो लड़कों समेत सात फिलीस्तीनी मारे गये. हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्र ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण गाजा के एक इलाके में संघर्ष में 12 वर्षीय नासिर मोजाबिह को सिर […]

गाजा सिटी: गाजा सीमा पर इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में 12 और 14 साल के दो लड़कों समेत सात फिलीस्तीनी मारे गये.

हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्र ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण गाजा के एक इलाके में संघर्ष में 12 वर्षीय नासिर मोजाबिह को सिर में गोली मारीगयी.

कुद्र ने बताया कि मध्य गाजा के अल बुरिज के पूर्व में इस्राइली सेना की गोलाबारी में 14 वर्षीय मोहम्मद अल-हूम की मौत हो गयी.

प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पर व्यापक स्तर पर संघर्षों में पांच युवक भी मारे गये, जबकि 210 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस्राइली सेना ने कहा कि कुछ 20,000 ‘दंगाई’ सीमा पर कई स्थानों पर एकत्रित हो गये थे. उसने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न इलाकों में हथगोले और विस्फोटक फेंके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >