बेरोजगार लोग कर रहे हैं मोदी और ट्रंप की तारीफ, लंदन में बोले राहुल गांधी

लंदन : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा एवं आरएसएस पर अपने हमले को तेज करते हुए कहा कि लोग अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं का समर्थन इसलिए करते हैं, क्योंकि वे नौकरी नहीं होने को लेकर गुस्से में हैं. इसे भी पढ़ें : सभी प्रधानमंत्रियों से बातचीत को तैयार, […]

लंदन : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा एवं आरएसएस पर अपने हमले को तेज करते हुए कहा कि लोग अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं का समर्थन इसलिए करते हैं, क्योंकि वे नौकरी नहीं होने को लेकर गुस्से में हैं.

इसे भी पढ़ें : सभी प्रधानमंत्रियों से बातचीत को तैयार, हमारे प्रधानमंत्री आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे : अकबर

यहां भारतीय पत्रकारों के संघ से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा कि समस्या के समाधान की बजाय ये नेता उस गुस्से को भुनाते हैं और देश को नुकसान पहुंचाते हैं. राहुल ने शुक्रवार को कहा था कि भारत में बेरोजगारी का ‘संकट बड़ा है’ और भारत सरकार इसे स्वीकार नहीं करना चाहती.

यहां प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चीन एक दिन में 50,000 नौकरियों का सृजन करता है, जबकि भारत में एक दिन में केवल 450 नौकरियां ही पैदा होतीहैं. यह एक आपदा है.

इसे भी पढ़ें : गौरी लंकेश हत्याकांड : सूचना साझा करने के लिए कर्नाटक एसआइटी ने महाराष्ट्र एटीएस से मुलाकात की

गांधी ने एक बार फिर कहा, ‘आरएसएस और मुस्लिम ब्रदरहुड में काफी समानता है. वे सत्ता पाने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >